यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरूण वीर सिंह ने दिवाली सन्देश समेत नॉएडा एयरपोर्ट के बारे में दी ताज़ा जानकारी, पढ़े पूरी खबर
Ten News Network
Greater Noida: डॉ अरूण वीर सिंह, सीईओ, यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण ने टेन न्यूज के माध्यम से सभी को दिवाली की शुभकामनाये दी है। टेंन न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने कहा कि दिवाली एक ऐसा पर्व है, जब बाहरी जगत भी आलोकित होता हैं और अन्तर्मन भी आलोकित होता है। लोग आनंद से रहें, स्वस्थ रहें, दीर्घायु रहें और उनके जीवन में चारों तरफ दिवाली के पर्व जैसा ही प्रकाश हो ऐसी उन्होंने कामना की।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट निर्माण का कार्य तीव्र गति पर
यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ अरूण वीर सिंह ने टेन न्यूज के खास बातचीत करने पर बताया कि लंबे इंतजार के बाद जेवर एयरपोर्ट का निर्माण कार्य 31 अगस्त से शुरू हो गया है, जिसमें एयरपोर्ट के चारों तरफ की दीवार के घेराव व ज़मीन के समतलीकरण का कार्य चल रहा है। ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की सब्सिडियरी कंपनी जो एयरपोर्ट बना रही है उसका ऑफिस भी बना दिया गया हैं और रिफरेंस पांइट भी बनाया जा रहा है। सितम्बर 2024 तक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
जल्द लांच होगी नयी आद्योगिक स्कीम्स
डॉ अरूण वीर सिंह ने बताया कि भारत सरकार ने हाल ही में उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों के लिए मेडिकल डिवाइस पार्क की स्कीम लांच की है। उत्तर प्रदेश में मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए सरकार द्वारा यमुना प्राधिकरण क्षेत्र को चुना गया है। मेडिकल डिवाइस पार्क स्कीम समेत डाटा पार्क स्कीम और इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्कीम भी इसी महीने में लांच की जायेगी।
इसके अलावा प्राधिकरण द्वारा इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल और लेदर पार्क के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है, और भूमि अधिग्रहण के पश्चात् इन दोनों पार्क्स के लिए भी स्कीम लांच की जाएगी।