DM GAUTAM BUDH NAGAR N P SINGH HONOURED BY UTTAR PRADESH GOVERNMENT

उत्तर प्रदेश में जनपद गौतम बुद्ध नगर विकास कार्यो में दूसरे स्थान पर रहा । सरकार के द्वारा जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर नागेंद्र प्रसाद सिंह को सम्मानित करने के लिए सम्मानित पत्र भेजा गया है। मंडलायुक्त मेरठ आलोक सिन्हा जी के द्वारा सरकार के द्वारा भेजे गए सम्मान प्रमाण पत्र को जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर नागेंद्र प्रसाद सिंह को भेंट किया गया। यह कार्यक्रम मंडल आयुक्त महोदय के कार्यालय मेरठ में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह के कुशल नेतृत्व में जनपद निरंतर रूप से विकास कार्यों में गतिशीलता प्राप्त कर रहा है और उसी के कारण आज सरकार के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.