DM GAUTAM BUDH NAGAR N P SINGH OFFERED TRIBUTES TO SHADEEDS AND LIGHTED LAMPS
NOIDA ROHIT SHARMA
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नोएडा में जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर नागेंद्र प्रसाद सिंह ने अपने आवास पर देश के अमर शहीदों की याद में उन्हे नमन करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की और दीप प्रज्जलित किये। जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर नागेंद्र प्रसाद सिंह ने अपने आवास नोएडा पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के अमर शहीदों की याद में उन्हे नमन करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।और नोएडा के लोगों के साथ दीप प्रज्जलित किये । उपस्थित जनसमूह के साथ शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन धारण किया गया । जिलाधिकारी ने इस अवसर पर बताया कि आज पूरे जनपद में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों की याद में दीप प्रज्जलित किए जा रहे हैं ।जिलाधिकारी आवास पर दीप प्रज्जलित कार्यक्रम मे डीएम की पत्नी बिन्दू सिह सुपुत्र विकास ने भी भाग लिया।

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=a_QApdtuJBU&w=420&h=315]