यूपी : लोगों को समझाने के लिए साइकिल से ही निकल पडे डीएम और एसपी, जानें पूरा मामला
Abhishek Sharma
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए अमरोहा पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है। इसके लिए पुलिस ने एक नया तरीका निकाला है।
शहर की संकरी गलियों में लोगों को घरों से न निकलने और समझाने के लिए अब अमरोहा पुलिस साइकिल पर बैठकर सड़कों पर उतरी है और जायजा ले रही है।
इसके लिए खुद एस.पी. और एसडीएम साइकिल पर सवार होकर संकरी गलियों में लॉकडाउन की हकीकत जानने निकले और जिसे भी नियम तोड़ता पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।
इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की भी अपील की। दरअसल अमरोहा पुलिस ने अब अपने पुराने वाहन का सहारा लिया है। एक समय था जब पुलिस साईकिल की घण्टी बजाकर लोगों को जगाने के लिए आवाज लगाकर गस्त किया करती थी।
आज उसी अंदाज में अमरोहा पुलिस भी साईकिल की घण्टी बजाकर अमरोहा की संकरी गलियों में लोगों को लॉकडाउन का पालन कराने के लिए गस्त पर निकली है।