आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का बयान , किसानों की परीक्षा मत लीजिए , सब्र का बांध टूट रहा है

ROHIT SHARMA

नई दिल्ली :– आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने किसानों को लेकर एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है , उन्होंने कहा कि देश के किसान काले कानूनों के खिलाफ आंदोलित होकर अपनी जान दे रहे हैं और केंद्र की भाजपा सरकार उनके साथ दुश्मन देश के नागरिकों जैसा व्यवहार कर रही है।

 

 

 

किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं और लाठियों से पीटा जा रहा है। किसानों को अपमानित करने के लिए आतंकवादी, खालिस्तानी, पाकिस्तानी और चीन से मिले होने का आरोप लगा रहे हैं।

 

 

संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने संकल्प लिया है कि ‘आप’ का एक-एक कार्यकर्ता किसानों के साथ है और संसद से सड़क तक काले कानूनों का विरोध करेगा। मोदी सरकार सिर्फ कहने के लिए 130 करोड़ लोगों की सरकार है, दरअसल यह पूंजीपतियों की गुलाम सरकार है।

 

 

जब तक ये पूंजीपति कुछ नहीं कहेंगे, तब तक सरकार करोड़ों किसानों की मांग नहीं सुनेगी। मोदी सरकार किसानों के धैर्य की परीक्षा न ले और यह काला कानून वापस ले। अगर किसानों का आक्रोश फूटेगा, तो सरकार को बहुत गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

 

 

संजय सिंह ने आगे कहा कि मैं अभी भी कह रहा हूं कि किसानों के ऊपर पीड़ा, तकलीफ और कष्ट का पहाड़ खड़ा हो चुका है। किसानों के धैर्य का बांध टूट रहा है। मोदी उनके धैर्य की परीक्षा मत लीजिए। आप ने उनका बहुत इम्तिहान ले लिया। इस कड़कड़ाती ठंड में उनको खूब तड़पा लिया। अब यह काला कानून वापस ले लीजिए। अगर उनका आक्रोश सड़कों पर फूटेगा तो इसके बहुत गंभीर परिणाम सरकार को भुगतने पड़ेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.