ग्रेटर नोएडा में आकाशीय बिजली गिरने से फटा फोन, युवक की मौत

Ten News Network

ग्रेटर नोएडा के जेवर कस्बे के मोहल्ला रावतिया निवासी 20 वर्षीय एक युवक के मोबाइल पर आकाशीय बिजली गिरने से वह फट गया और इसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मृतक गौतम भारतीय की 7 महीने पहले ही शादी हुई थी।

मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के भाई पुरुषोत्तम ने बताया कि गौतम भारतीय खेत में घूमने गया था। इस बीच वह तेज बारिश में घिर गया. परिजनों ने उसकी रात भर तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। पड़ोस के लोग पशुओं के लिए चारा लेने खेतों में गए थे।

उन्होंने झोपड़ी में चारपाई पर गौतम को पड़े देखा। उसके मुंह और कान से खून बह रहा था और वह बुरी तरह झुलस गया था। पुरुषोत्तम का कहना है कि गौतम की सात माह पूर्व लॉकडाउन के दौरान शादी हुई थी। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

जेवर के थाना प्रभारी का कहना है गौतम तेज बारिश से बचने के लिए वह खेतों में बनी झोपड़ी में बैठ गया और ईयरफोन लगाकर फोन पर बात करने लगा।

इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से मोबाइल फोन फट गया और वह बुरी तरह झुलस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को उसका शव झोपड़ी में चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.