नोएडा : सेक्टर 76 में डॉक्टर को हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि, स्काईटेक सोसायटी सील
Abhishek Sharma
गौतम बुद्ध नगर में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। यहां दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बीते दिन जिले में कोरोना से संक्रमित चार लोगों की पुष्टि हुई है।
जहां नोएडा में तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, तो वहीं ग्रेटर नोएडा में भी एक महिला कोरोना से संक्रमित पाई गई है। जिले के 4 नए क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद इन सभी क्षेत्रों को सील करा दिया है और सैनिटाइजेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
आपको बता दें कि यह सभी क्षेत्र आगामी 3 मई तक सील रहेंगे। बता दें कि कल दोपहर ग्रेटर नोएडा में 1, नोएडा में दो महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद तीनों महिलाओं को आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया है।
वहीं नोएडा के सेक्टर 76 स्थित स्काईटेक सोसाइटी में देर रात एक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया। यहां एक डॉक्टर कोरोना से संक्रमित मिला है।
दरअसल दिल्ली के बाबू जगजीवन राम मेमोरियल हॉस्पिटल में कार्यरत एक डॉक्टर नोएडा के सेक्टर 76 स्थिति स्काईटेक सोसाइटी में रहते हैं। कोरोना के लक्षण मिलने पर उनका सैंपल लिया गया। जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। वहीं देर रात सोसाइटी को सील करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। वहीं आज से सोसाइटी में सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है।

