गौतम बुद्ध नगर जिले में वाहन चोरों का आतंक, दिन दहाड़े नॉएडा के पॉश सेक्टर से उड़ाई डॉक्टर की गाडी

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

NOIDA : सर्दी बढ़ने के साथ ही शहर में चोरों का आतंक बढ़ चुका है। प्रतिदिन 10 से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हो रहे हैं। न केवल बाइक की बल्कि कार  तक की चोरी हो रही है। अधिकतर मामलों में घर के आगे खड़े वाहन गायब हुए हैं।  दरसल नोएडा के सेक्टर 33 पॉश इलाके में दिनदहाड़े चोरों ने एक घर के नीचे खड़ी कार को लेकर फरार हो गए | आलम ये है की चोर आए  घटना को अंजाम देकर बड़े ही आराम से फरार हो जाते है |

आपको बता दे की नोएडा के सेक्टर 33 में रहने वाले डॉ अर्चित कुमार की मारुती आल्टो -800 कार उनके घर के नीचे से चोरों ने हाथ साफ कर लिया | साथ ही सेक्टर 33 हाई सिक्योरिटी जोन सेक्टर कहलाता है | अगर इन सेक्टरों का ये हाल है तो बाकि सेक्टरों का क्या हाल होगा | वही पीड़ित अर्चित कुमार का कहना है की आज सुबह 8 .15 बजे वह सेक्टर 11 डॉक्टर के पास गए थे | फिर डॉक्टर से मिलकर अपने घर 9 . 45 पर आ गए थे |
उन्होंने अपनी कार घर के नीचे खड़ी करी | जैसे ही एक घण्टे बाद घर से बहार निकलते है तो उनकी कार गायब  मिलती है | वही इस मामले की शिकयत पुलिस को दी | साथ ही सुचना मिलते ही मोके पर पहुची पुलिस ने शिकयत दर्ज कर मामले की जाँच में जुट गयी है | वही दूसरी तरफ अभी परसों रात ही  ग्रेटर नॉएडा के कैलाश हॉस्पिटल से लौटते वक़्त एक रिटायर्ड प्रोफेसर की अल्टो कार बदमाशों द्वारा तमंचे के बल पर लूट ली गई थी।
वही पुलिस पर सवालिया निशान  खड़ा होता है की एक तरफ पुलिस दिन और रात में गश्त पर रहती है फिर भी दिनदहाड़े वाहन चोरी होते जा रहे है |
Leave A Reply

Your email address will not be published.