पूरे परिवार के साथ 16 जनवरी को कोरोना वैक्सीन लगवाएंगे गौतमबुद्धनगर के सांसद डाॅ महेश शर्मा

Ten News Network

कोरोना वैक्सीन का इंतजार अब खत्म हो गया है। 16 जनवरी से प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने शनिवार को अपने परिवार के साथ कोरोना वैक्सीन लगवाने का फैसला लिया है। बता दें, महेश शर्मा पहले सांसद होंगे, जो परिवार के साथ कोरोना वैक्सीनेशन लगवाएंगे।

इससे पहले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिस विज ने कोरोना वैक्सीनशन ट्रायल कै दौरान वैक्सीन लगवाई थी। हालांकि वह बाद में कोविड पॉजिटिव भी हो गए थे।

मार्च 2020 से, जब से कोरोना ने कहर बरपाना शुरू किया है, तबसे ही हम सबको कोरोना की दवाई और वैक्सीन का इंतजार था। अब कोरोना वैक्सीन का सपना पूरा हो गया है। ट्रायल सफल होने के बाद कोरोना की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है।

पुणे सीरम इंस्टिट्यूट से बीते मंगलवार वैक्सीन की पहली खेप देश के अलग-अलग कोनों में भेज भी दी गई है। उत्तर प्रदेश में भी वैक्सीन फ्लाइट से उड़ान भरकर आई। 16 जनवरी से लोगों को टीका लगने की शुरुआत हो जाएगी, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि वैक्सीन लगाने की होड़ में नियमों का उल्लंघन न हो। इसके लिए भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

साथ ही योगी आदित्यनाथ ने भी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि वैक्सीनेशन को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए और नियमों का उल्लंघन न किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.