नोएडा के पेडियाट्रिक अस्पताल को एम्स में परिवर्तित करने का प्रश्न डॉक्टर महेश शर्मा ने उठाया लोक सभा में
Ten News Network
Noida (18/12/2021): लोक सभा प्रश्नकाल के दौरान गौतम बुद्ध नगर के सांसद डाॅ महेश शर्मा ने भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और प्रधानमंत्री को धन्यवाद और बधाई देते हुए कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो कार्य पिछले 70 वर्षों में हुए हैं और जो कार्य पिछले 7 वर्षों में हुआ है , वह एक गुणात्मक है । आप ने आगे कहाँ की खुद ही चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा रहा हूं। जहां पहले हमारी एम्स की संख्या 6 थी , वह संख्या अब बढ़कर 22 हो गई है । और साथ ही जहां एम बी बी एस की सीटें 51 हजार थी , वह भी अब बढ़कर 88 हजार हो गई है। एम बी बी एस की सीटों में 74% का इजाफा हुआ है। और जहां एम डी की सीटों 31 हजार थी , अब बढ़कर 55 हजार हो गई है और एम डी की सीटें में 88 % का इजाफा हुआ है। और साथ ही 209 नए मेडिकल कॉलेज बने हैं।
और जहां आयुष्मान जैसी योजना में देश की 50 % आबादी को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मिल रही है । नेशनल कमिशन के माध्यम से नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इन सब के साथ उत्तर प्रदेश सरकार ने हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना बनाई है। आज मैं इस उपलब्धियों पर बधाई भी देता हूं और धन्यवाद भी देता हूं।
और अन्त में डाॅ महेश शर्मा ने लोक सभा में अध्यक्ष महोदय के माध्यम से मंत्री जी से प्रश्न पूछते हुए कहा कि इन कालेजों में फैकल्टी की कभी-कभी कमी रहेगी , क्या फैकल्टी की कमी की भी व्यवस्था की जाएगी। और दिल्ली के एम्स पर बढ़ते बोझ को अंकित करते हुए, नोएडा सेक्टर 30 के पेडियाट्रिक अस्पताल को एम्स में परिवर्तित करने या क्षेत्र में एक नए एम्स बनाने की भी मांग की |