जितना विकास इन 4 सालों में हुआ है उतना आज तक कभी नहीं हुआ है : पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉक्टर महेश शर्मा
Ten News Network
Noida: नोएडा शहर में अब किसी भी जरूरतमंद को दवा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। नोएडा लोकमंच की ने एक नायाब पहल शुरू करते हुए, नोएडा में पहला निशुल्क दवा बैंक वितरण केंद्र स्थापित किया है।
नोएडा के सेक्टर 12 के सामुहिक बारात घर में निशुल्क दवा बैंक वितरण की शुरुआत हुई है। इससे लोगों को मुफ्त दवाएं मिलेगी व साथ ही लोग आपने घरो की बची दवाईयां भी यहां पर दान कर सकते हैं पर शर्त वह एक्सपायर ना हो।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रितु माहेश्वरी (नोएडा प्राधिकरण की सीईओ), गरिमामय अतिथि में डाॅ महेश शर्मा ( संसद गौतम बुद्ध नगर), विशिष्ट अतिथि में पूर्व आईएएस जे पी शर्मा अध्यक्ष( स्वास्थ्य प्रकल्प ), महेश सक्सेना( नोएडा लोकमंच महासचिव ) तथा नोएडा लोकमंच महासचिव आदि उपस्थित रहे।
गौतमबुद्ध नगर के सांसद डाॅ महेश शर्मा ने निशुल्क दवा बैंक वितरण की शुरुआत करने के लिए नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना व सीईओ रितु महेश्वरी को धन्यवाद किया।
शहर को नई दिशा देने के कार्य प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में किए गए है। उन्होंने बताया कि वह 49 सालो से नोएडा में है पर जितना विकास इन 4 सालों में हुआ है उतना आज तक कभी नहीं हुआ है ।
रितु महेश्वरी ने शहर में नए प्रयासों के साथ विकास कार्य किए हैं चाहे वह शहर में जगह जगह शौचालय का निर्माण हो, शहर को सुरक्षित करने का हो, पेड़ लगाने, सड़कों का निर्माण ,फ़्लाई ओवर या लाइट लगाने का हो सभी बहुत ही तीव्र गति से हुए हैं । जब रात के अंधेरे में हमारा तिरंगा प्रकाशमय दिखता है , तो मन गदगद हो जाता है और किसी फ़्लाई ओवर की दीवारों पर भारतीय संस्कृति की घनिष्ट प्रतिष्ठा दिखाई देती है तो यह मन को शांति मिलती है।
अन्त में आप ने जीवन में ‘रामा’ शब्द के बारे में बताया।
जब भी आप कोई सामाजिक कार्य करना शुरू करते हैं तो उसमें भगवान राम का एक संदेश छुपा होता है ‘रामा’
R- Rejection , A- accusation ,M- mellowing down , A- acceptance
अगर आप कोई सामाजिक कार्य करना शुरू करेंगे तो उस पर प्रश्नचिन्ह लगाना शुरू कर देते हैं कि इसमें पैसा कमाने की या गड़बड़ करने की सोच तो नहीं है और जब संस्था सालो चल जाती है तो फिर सोचते है कि इसका मतलब कुछ तो होगा इसके अन्दर और फिर अन्त उसको स्वीकार कर लेते हैं।
एक प्रभावशाली वक्ता , कुशल राजनेता और यशस्वी उद्यमी डॉक्टर साहब अपनी हँसमुख प्रतिमा और मिलनसार स्वभाव के कारण पूरे कार्यक्रम के दौरान छायें रहे ।