Dr V V AWASTHI UP PCB : AWARENESS CAMPAIGN – REGULATORY ACTIONS ARE PART OF PARYAVARAN SANKALP DIWAS
ROHIT SHARMA , TEN NEWS
नॉएडा को साफ सुथरा और पर्यावरण स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से आज नॉएडा स्टेडियम में पर्यावरण संकल्प दिवस का आयोजन किया गया जिसमें ज़िला प्रशासन के साथ साथ नॉएडा प्राधिकरण, समाजसेवी संस्थाये ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उपस्थिति लोगों को जिलाधिकारी एन पी सिंह ने मानव श्रृंखला बनाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने की हजारों लोगों शपथ दिलाई ………….
वही जिला प्रशासन की माने तो इस कार्यक्रम का शुभारम्भ आज नॉएडा स्टेडियम में किया गया जिसमें जिला प्रशासन सहित नॉएडा की तमाम सामाजिक संस्थाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया हैं और लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में 100 अधिकारियों की टीमें बनाई जायेगी जो जगह जगह जाकर लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने के जागरूक करेगी साथ ही जगह जगह नुक्कड़ नाटक भी किये जायेगे। वही वी वी अवस्थी का कहना है की आज नॉएडा स्टेडियम में पर्यावरण संकल्प दिवस का आयोजन किया गया जिसमे नोएडा निवासियो को जागरूक किया जायेगा वही दूसरी तरफस्वच्छ पर्यावरण का उलंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी