DUE TO HEAVY RAIN BIG WATER LOGGING NOIDA AUTHORITY MONSOON FAIL

NOIDA ROHIT SHARMA

दिल्ली से सटे नोएडा में हुई मानसून की पहली मूसलाधार बारिश ने नोएडावासियो के रोजमर्रा के कामकाज को प्रभावित किया है।रूक-रूक बारिश का सिलसिला अभी भी बदबस्तूर जारी है। कार से चलने वालों को जहां वाटर लॉगिंक के कारण भारी दिक्क्ततों का सामना पड़ा। वहीं दो पहिया  वालों के लिए भी  यह वाटर लॉगिंक परेशानी का सबब बनी। वीक एंड होने के ट्रैफिक जाम की समस्‍या उतनी नही है।  वाटर लॉगिंग के कारण कई गाड़िया बद हो गई। यह वाटर लॉगिंक  सेक्टर-18, सेंटर स्टेज मॉल के पास, सेक्टर-27 में हुई। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी डीएनडी से दिल्ली जाने वाले ओबरलीफ पर हुई। इस बारिश ने नोएडा प्राधिकरण के दावों की पोल खोल के रख दी है। इनका दावा था कि इस बार नालों की सफाई होने के कारण नोएडावासियों को वाटर लॉगिंक की समस्या से निजात मिल जाएगी। लेकिन पहली बारिश ने ही उनके सभी दावों की हवा निकाल कर रख दिया है।

 

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=-MzcJcaqyVM&w=420&h=315]

Leave A Reply

Your email address will not be published.