शराब खरीदने के लिए दिल्ली में अबतक 4.75 लाख ई-टोकन जारी, होम डिलिवरी भी जल्द

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब खरीदने के लिए अभी तक करीब 4.75 लाख ई-टोकन जारी किए हैं। ई-टोकन व्यवस्था के तहत ग्राहकों को शराब खरीदने के लिए एक निर्धारित समय दिया जाता है ताकि शराब के ठेकों के बाहर लोगों की लाइन लगने से भौतिक दूरी के नियमों का उल्लंघन न हो। यह ई-टोकन पंजीकृत लोगों के मोबाइल फोन पर भेजा जाता है।

बता दें कि शराब की दुकानों के बाहर लंबी कतारें लगने और वहां लोगों के सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन न करने के बाद नई व्यवस्था शुरू की गई। दिल्ली सरकार ने शहर में शराब की करीब 200 दुकानों को खुलने की मंजूरी दी है।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि जो लोग ई-टोकन पाना चाहते हैं, वे वेब लिंक www.qtoken.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं जहां उन्हें निजी जानकारी भरने के बाद शराब खरीदने के लिए निर्धारित समय आवंटित किया जाता है।

ई-टोकन के लिए आवेदन देते समय लोगों को अपने मोबाइल नंबर तथा अन्य जानकारियों के साथ अपने इलाके में शराब की दुकान का पता भरना होता है।

सुप्रीम कोर्ट ने शराब की होम डिलीवरी शुरू करने के पक्ष में राय रखी है। सूत्र बताते हैं कि दिल्‍ली सरकार भी इसपर फैसला कर चुकी है। एक्‍साइज डिपार्टमेंट को एक वेब पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन तैयार करने को कह दिया है। नियमों की रूपरेखा बनाई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.