नोएडा विधायक पंकज सिंह ने की  ‘मन की बात’, कहा, ‘भूखा ना सोएगा’ मुहिम को बढ़ाए आगे

Rohit Sharma

नोएडा :– पूरे देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप है।  देश में लगातार पूर्णा संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आपको बता दे कि सरकारी आंकड़ें के अनुसार, अभी तक 59,662 कोविड-19 के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 17,847 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि 1,981 लोगों की इस जानलेवा वायरस ने जान ले ली है। वही पिछले 24 घंटे में कोरोना 3,320 नए मामले सामने आए हैं जबकि 95 लोगों की मौत हुई है।। देश में लॉकडाउन 3.0 चल रहा है, जो 17 मई तक लागू किया गया है।

उत्तर प्रदेश के जिले गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का कहर जारी है। यहां अब तक 216 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके है। जिसको लेकर जिला प्रशासन , स्वास्थ्य विभाग , विधायक समेत सांसद अपनी नज़र बनाए हुए है। वहीं इस संख्या में गिरावट को लेकर सभी मंथन कर रहे है।

Corona and Lockdown | Mann Ki Baat | Noida MLA Pankaj Singh

कोरोना और लॉक डाउन : मन की बात | नोएडा विधायक पंकज सिंह प्रस्तुत कर्ता : डॉक्टर अतुल चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ताविशेष उपस्थिती : श्री रंजन तोमर, अध्यक्ष, नोवराशनिवार, 9 मई – 11 am to 11:45 am

Posted by tennews.in on Friday, May 8, 2020

इस लॉकडाउन में टेन न्यूज़ नेटवर्क वेबिनार के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा है , साथ ही लोगों के मन में चल रहे सवालों के जवाब विशेषज्ञों द्वारा दिया जा रहा है। आपको बता दे की टेन न्यूज़ नेटवर्क ने “मन की बात” कार्यक्रम शुरू किया है , जो टेन न्यूज़ नेटवर्क के यूट्यूब और फेसबुक पर लाइव किया जाता है।

वही इस “मन की बात” कार्यक्रम में नोएडा विधायक पंकज सिंह ने हिस्सा लिया , साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से गौतमबुद्ध नगर की जनता को महामारी के प्रति जागरूक किया गया। विधायक पंकज सिंह ने इस कार्यक्रम में एक विशेष बात पर जोर दिया , जिसमे उन्होंने कहा की लोग लॉकडाउन का पालन करें , साथ ही कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे, इस पर जरूर ध्यान दे । साथ ही जागरूकता के साथ काम करे । इस कार्यक्रम का संचालक टेन न्यूज़ की निदेशिका सुनीता माली ने किया , साथ ही इस कार्यक्रम में समाजिक कार्यकर्त्ता डॉ अतुल चौधरी , नोवरा संस्था के अध्यक्ष अधिवक्ता रंजन तोमर शामिल रहे |

आपको बता दे कि लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों को परेशानी ना हो इसके मद्देनजर सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों में एक्टिव नजर आ रहे हैं | इस कड़ी में नोएडा विधायक पंकज सिंह की बात करें तो वह अपने क्षेत्र के अलावा भी लोगों की मदद करते नजर आ रहे हैं | उत्तर प्रदेश भाजपा के जनरल सेक्रेटरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे होने के नाते इनका दायरा और बढ़ जाता है , जिसको वह बखूबी निभा रहे हैं |

ट्विटर से लेकर जमीन तक पूरी तरह एक्टिव नजर आ रहे हैं , यही कारण है कि लोग जमकर उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं | नोएडा विधायक पंकज सिंह रोजाना करीब 500 परिवारों को सूखा राशन उपलब्ध करा रहे हैं , जिसमें 15 दिन का आटा , चावल , दाल , तेल और मसाले होते हैं | इसके अलावा शहर में करीब रोज 5000 से 6000 लोगों को भोजन का पैकेट दिया जा रहा है |

मुख्यमंत्री योगी की कोई भूखा ना सोएगा मुहिम को विधायक पंकज सिंह कि टीम बखूबी आगे बढ़ा रही है | विधायक पंकज सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से संवाद भी करते हैं |

इसके अलावा नोएडा के सभी एनजीओ के साथ-साथ शहर के आरडब्ल्यूए और सभी एक्टिव मेंबर्स के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं | वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वह लोगों से उनके इलाकों में समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर उन्हें प्रशासन तक पहुंचाने का काम कर रहे है |

पंकज सिंह ने कहा कि कोरोना आपदा एक वैश्विक आपदा है। हमारी केंद्र और प्रदेश की सरकारें इस वैश्विक आपदा की स्थिति में पूरी तत्परता के साथ इससे निपटने का कार्य कर रही हैं। साथ ही जन सेवा कार्य में भी लगी हुई है। इस महामारी का कोई इलाज नहीं है। इससे सावधानी ही एक मात्र उपाय है, जिसके लिए हमें खुद के साथ लोगों को भी जागरूक करना होगा।

उन्होंने कहा कि मैं आज इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही समय पर लाॅक डाउन कर निर्णय लिया, क्योंकि जो हालात इटली, ईरान और अमेरिका में हो गए थे, उसके लिए लॉक डाउन ही एक विकल्प है। खास बात यह है कि यह सभी देश स्वास्थ्य सेवाओं में भारत से कहीं आगे हैं। जब यह देखा गया कि हमारे देश में स्वास्थ्य का उतना बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है, हमारे प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता काम आई।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सोशल डिस्टेंस को लागू करने के लिए लॉक डाउन की घोषणा की और आज हम लॉक डाउन के तीसरे चरण में हैं, लेकिन जहां तक मैं समझता हूं कि अभी हमें आने वाले कुछ दिन या कुछ महीने और इसी तरीके से सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंस बनाकर रहना पड़ेगा।

उन्होंने कहा, मैं नोएडा का जनप्रतिनिधियों होने के नाते लोगों से अपील करता हूं कि जो जहां है, वही रहेंं, घर से बिल्कुल बाहर ना निकले। देश के प्रधानमंत्री ने जनता के बारे में सोचते हुए अपील की। लेकिन मुझे दुख तब होता है, जब लोग उनकी अपील को नहीं मानते। निरंतर देखने में आता है कि सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक उड़ाते हैं।

विधायक ने कहा आज हमें अपने साथ साथ अपने पड़ोसियों का भी ध्यान रखना पड़ेगा। अगर पड़ोसी को संक्रमण हो गया तो वह पूरी कॉलोनी में फैल सकता है। इन बातों का हमें विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

विधायक पंकज सिंह ने  कहा की इस कोरोना महामारी में हमारा देश और देशों से बेहतर स्तिथि में है | आज हमारे देश की धारणा को विदेश अपना रहे है | जिस देशों में सुविधा की भरमार है वो भी कोरोना की चपेट में है , साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या भी बहुत अधिक है | आज के समय में हमारे देश का प्रभाव सभी देशों पर है |

पंकज सिंह ने कहा की कोरोना जैसी महामारी जैसी विपत्ति हमारे देश पर आएगी, इसकी किसी को भनक ही नहीं थी। इसके बावजूद दिसंबर में चीन के वुहान में इस संक्रमण के फैलने के एक माह बाद ही भारत में पहला व्‍यक्ति संक्रमित मिला था। तभी मोदी सरकार इस संक्रमण को लेकर सतर्क हो गई थी। उस समय हमारे पास कोरोना की टेस्टिंग की एक मात्र लैब थी, लेकिन अब इस महामारी के पैर फैलाते ही इतने कम समय में अनेक लैब बन चुकी हैं।

हमारे पास मास्‍क बनाने की एक फैक्ट्री नहीं थी, लेकिन इतने दिनों में सैकड़ों की संख्‍या में देश में कंपनियां मास्‍क तैयार कर रही हैं। इस संकट में हम पीपीई, वेंटिलेटर आदि का निर्माण भी कर रहे हैं। आज के समय में हमारे पास एक लाख से ज्यादा वेंटिलेटर है, साथ ही कोरोना के मरीजों के लिए 3 लाख से ज्यादा बेड़ हमारे पास है। इस लॉकडाउन में हमारी सरकार अनेक तैयारियां कर चुकी है। अब देश के प्रधानमंत्री का ध्यान सिर्फ वैक्सीन पर है।

साथ ही उन्होंने कहा की नोएडा में बहुत सी संस्थाए है जो इस महामारी में गरीबों की मदद कर रही है , जो बहुत ही सराहनीय कार्य है | आज के समय में युवा जोश के साथ काम कर रहे है , साथ ही लोगों को जागरूक कर रहे है |

नोएडा में बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को लेकर पंकज सिंह ने कहा कि अभी भी स्थिति कंट्रोल में है। अभी दुःखद खबर यह है कि कोरोना से अभी तक नोएडा में दो की मौत हुई है। कोरोना मरीजों का इलाज जारी है, ज्यादा से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे जिले में 2 लाख झुग्गियां है, 128 बिल्डिंग है। जिसको देखकर लगता है कि अभी भी स्थिति कंट्रोल में है।

नोवरा संस्था के अध्यक्ष रंजन तोमर द्वारा किए गए सवालों के जवाब में नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा की जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया जाएगा ,जल्द ही इस समस्या का निपटरा किया जाएगा | साथ ही केंद्र सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करवाया जाएगा |

Leave A Reply

Your email address will not be published.