जरूरी सेवाओं के लिए गौतमबुद्धनगर में शुरू हुई ई-पास की सुविधा

Pravendra Kumar Singh

Galgotias Ad

Greater Noida (25/03/2020) : पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशानुसार कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जरुरी सेवाओं की बहाली रखने के लिए इ-पासेज का इंतेज़ाम किया है जिसके लिए एक जरूरी हेल्पलाइन नंबर 8851066533 साथ ही वेबसाइट भी जारी की गयी है noidapolice.com जहाँ से पास डाउनलोड किये जा सकते हैं।

 

जरूरी सेवाओं का हवाला देते हुए जैसे इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया और आई.टी कंपनियों तथा अन्य जरूरी सेवाओं की बहाली रखने अथवा महिला सुरक्षा सर्वप्रथम को देखते हुए उत्तरप्रदेश सरकार क्रम में पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर ने एडवाइजरी जारी करते हुए निर्देश जारी किये।

 

दिल्ली सरकार के लॉक डाउन को देखते हुए इ पास के कांसेप्ट को सराहते हुए जरूरी सेवा बहाली के लिए ये कदम उठाया गया था जिसके बाद उत्तरप्रदेश सरकार ने भी इसका अनुसरण करते हुए जरूरी सेवाओं की बहाली करने हेतु यह सुविधा उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में बहाल की।

 

कोरोना के बढ़ते प्रकोप और संक्रमण को देखते हुए इ -पास की इस प्रडाली को धीरे धीरे राज्य सरकारें अपने यहाँ बहाली करती दिख रही हैं, जिसमे लॉक डाउन के चलते केवल जरूरी सेवाओं का आवागमन रहेगा जैसे दूध फल सब्जी खाने की रसद अस्पतालकर्मी, मीडिया कर्मी व आई.टी कंपनी के लिए ई-पास उपलब्ध रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.