दिल्ली में बदमाशों का आतंक , घर मे घुसकर की बुजुर्ग महिला की हत्या , पुलिस जाँच में जुटी

Ten News Network

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है , रोजाना लूट , हत्या जैसी गम्भीर वारदात को अंजाम देकर बदमाश आसानी से फरार हो जा रहे है , लेकिन पुलिस द्वारा बदमाशों पर शिंकजा नही काश पाया। इसी कड़ी में दिल्ली के अंदर एक महिला की हत्या हुई है।

 

बुराड़ी के कमालपुर में 65 साल की बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। महिला का नाम रजवारी है। गला काटकर हत्या की गई। महिला के पैरों पर भी जले होने के निशान मिले हैं।

 

पुलिस को महिला के बेटे ने बताया कि बीती रात वह पत्नी के साथ खजुरीखास गया हुआ था। रात करीब 10 बजे दोनों जब वापस घर लौटे तो देखा कि रजवारी का गला कटा हुआ है। बिस्तर पर खून बिखरा हुआ था। साथ ही पैरों पर जलाने के निशान थे।

 

घटना की सूचना बुराड़ी थाना पुलिस को दी गयी। पुलिस की तीन टीमें मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस को किसी जानकार पर वारदात को अंजाम देने का शक है।

 

वही इस मामले में पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि बुराड़ी थाना इलाके में बुजुर्ग महिला की हत्या होने की सूचना मिली , सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है , साथ ही उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया है , जाँच शुरू कर दी है , जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.