EMPLOYEES AND MANAGMENT CLASHED AT NOIDA SECTOR 63 COMPANY

NOIDA ROHIT SHARMA

नोएडा के सेक्टर 63 स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी में कंपनी के कर्मचारियों ने तोड़फोड़ करते हुए करीब एक दर्जन गाड़ियों को भी तोड़ दिया । कंपनी द्वारा कुछ कर्मचारियों को नोकरी से निकाले जाने की वजह से ये कमर्चारी प्रदर्शन कर रहे थे । तोड़फोड़ की सुचना मिलने पर नोएडा के सभी थानों की पुलिस और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँचे और तोड़फोड़ करने वाले करीब 2 दर्जन लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया है नोएडा के सेक्टर 63 में आज सुबह करीब 9 बजे के आसपास ओरिएन्ट क्राफ्ट लिमिटेड़ कंपनी के कर्मचारियों ने जमकर उत्पाद मचाया व् कंपनी के अन्दर तोडफ़ोड़ की व् कंपनी के बहार खड़ी करीब 1 दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़ की कुछ गाड़ियों को पलट दिया । जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने तोड़फोड़ करने वाले कर्मचारियों को बल प्रयोग करके खदेड़ा व् करीब 2 दर्जन लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया है । वही इस घटना में कंपनी के GM सहित करीब 3 लोग घायल हो गए । पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस कंपनी ने कुछ कर्मचारियों को नोकरी से निकाल दिया था जिसके बाद ये विवाद खड़ा हुआ है । साथ जानकारी ये भी सामने आई है कि कंपनी के अंदर कर्मचारी पिछले कई दिनों से धरना दे रहे थे और कंपनी मेनिज्मेंट ने इस प्रोटेस्ट की जानकारी पुलिस को नही दी थी । फ़िलहाल पुलिस अधिकारी इस विवाद के पीछे के कारणों की जांच कर रहे है ।

5

6

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=zmN90kSBKuk&w=560&h=315]

Leave A Reply

Your email address will not be published.