ग्रेटर नोएडा-पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ जारी,दो बदमाशों समेत एक पुलिस कर्मी को लगी गोली.

Galgotias Ad

PHOTO.VIDEO.STORY- JITENDER PAL- TEN NEWS

नोएडा। ग्रेटरनोएडा के बिसरख क्षेत्र में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाशों व एंटी एक्टार्शन टीम के एकपुलिस कर्मी को गोली लगी है। एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दूसरा अभी फरार है। काबिंग की जा रही है। मुठभेड़ जारी है। साथ ही पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है। बताया जा रहा है यह वहीं बदमाश है जिन्होंने हाल ही में शराब सेल्स मैन की गाड़ी पर गोली मारकर करीब 1० लाख रुपए लूटे थे। इसके दो लोगों की हत्या भी की थी।
बदमाशों के पैर में लगी गोली

 

 

 

 

मुठभेड़ के दौरान पहले पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया। बदमाश जंगलों में घुस गए। वार्निंग देने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बदमाशों की फायरिंग में एंटी एक्सटार्शन टीम के बलविंदर के गोली लगी है। जबकि दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। एक बदमाश को गिरफ्तारी किया जा चुका है।
जंगल में चल रहा सर्च आपरेशन
मामले में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। जिन्होंने जंगल से बाहर आने वाले रास्तों को ब्लाक कर दिया है। इन सभी रास्तों पर सघन चेकिंग की जा रही है। आपरेशन के दौरान पुलिस बल द्वारा एतियात बरती जा रही है।
क्या था मामला
दरअसल, 2० सितंबर की रात ग्रेटरनोएडा के खेड़ा चौगनपुर के पास बदमाशों के इसी गिरोह ने शराब सेल्स मैन की गाड़ी को ओवरटेक कर फायरिंग की थी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। बदमाश कार में रखी करीब 1० लाख की नकदी साथ ही गेनमैन की रायफल भी लूटकर फरार हो गए थे। बताया गया कि यह वहीं बदमाश है।
क्या कहते है अधिकारी
एसपी देहात सुनिति ने बताया आपरेशन अभी जारी है। बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.