नोएडा में फिर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान , भारी पुलिस बल तैनात

ROHIT SHARMA , TEN NEWS

TEN NEWS LOGO

उत्तर प्रदेश में नई सरकार के गठन का असर नोएडा में भी देखने को मिला है जहां पहले नोएडा में सड़कों पर  लोगों द्धारा अतिक्रमण किया जाता था और कहीं ना कहीं इसका आरोप सरकारी अधिकारियों पर जाता था कि उनके द्वारा अतिक्रमण करवाया जा रहा है | लेकिन अब योगी सरकार आने के बाद नोएडा पुलिस और अथॉरिटी मिलकर नोएडा में सड़कों पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटवा रही हैं |

इसी दौरान पुलिस के अधिकारियों ने सेक्टर 10 , 09 , 08 , 06 , 02 15 के आसपास के अतिक्रमण हटाया और साथ ही लोगों को चेतावनी दी कि अगर वह दोबारा से ऐसी हरकत करते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी | वही यूपी में योगी सरकार आने के बाद अब लापरवाही करने वाले अधिकारी भी चौकन्ने हो गए हैं जिसकी एक मिसाल आज देखने को मिली जब नोएडा पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारी मिलकर नोएडा की सड़कों में फैले अतिक्रमण को हटाने में लगे हुए थे |

यह अतिक्रमण पिछले कई सालों से चल रहा था लेकिन लापरवाही के चलते अधिकारियों की नजर  नहीं जाती थी लेकिन जैसे ही सरकार चेंज हुई है तो अधिकारियों के रवैये में भी बदलाव आया है और  नोएडा के सेक्टर 10 , 09 , 08 , 06 , 02 ,15 जहां पर सड़कों पर लगाए गए अतिक्रमण को पुलिस और अधिकारियों प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा हटाया गया



इस दौरान पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि अगर अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा से ऐसी हरकत की गई तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी वहीं अधिकारियों ने  कहा कि अगर अतिक्रमण में किसी भी अधिकारी का रोल सामने आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी अब बड़ा सवाल यह है कि पिछले कई सालों से किए जा रहे इस अतिक्रमण पर अधिकारियों की नजर क्यों नहीं पड़ी क्या यह अधिकारियों  की मिलीभगत थी जो योगी सरकार के आने के बाद अब कार्रवाई में जुट गए हैं|

Leave A Reply

Your email address will not be published.