नोएडा के दो प्राथमिक स्कूलों में होगी अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई.

सीबीएसई बोर्ड के पैटर्न पर यूपी बोर्ड के प्राथमिक विद्यालयों में भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने की तैयारियां तेज कर दी गई। पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले नोएडा के दो प्राथमिक स्कूलों को लिया जाएगा। जिसके चिंहांकन की कवायद शुरू कर दी गई है।
बता दें कि शासन प्राथमिक विद्यालयों में सीबीएसई के पैटर्न पर अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में दो-दो प्राथमिक स्कूलों को पायलट प्रोजेक्ट के तहत लिया जाएगा। जिसमें टीचर्स स्टूडेंट्स से अंग्रेजी में ही बात करेंगे और सभी शिक्षा देंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में नोएडा के दो प्राथमिक स्कूलों को चिंहित किया जा रह है। आधा दर्जन प्राथमिक स्कूल को लिस्टेड किया गया है, जिसमें से किए दो का चयन पायलट प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा। इन स्कूलों में ऐसे टीचर्स की तैनाती की जाएगी, जिनकी पकड़ अंग्रेजी पर अच्छी हो। बीएसए ने बताया कि जाल्द ही दो स्कलों का चयन करके शासन को भेज दिया जाएगा।

Comments are closed.