सेंट जोसेफ स्कूल में हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी बड़ी धूम-धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Lokesh Goswami Ten News Delhi :

ग्रेटर नोएडा के अल्फ़ा 1 में स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी बड़ी धूम-धाम  से मनाया गया  गणतंत्र दिवस  जिसकी थीम आज की शाम शहीदों के नाम  राखी गयी थी। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर मैथ्यू कुम्बलमुटिल उप प्रधानाचार्य प्रबंधक सभी अध्यापक अध्यापिकाएं एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे |प्रधानाचार्य फादर मैथ्यू कुम्बलमुटिल ने गांधी जी की प्रतिमा पर  पुष्प अर्पित किए साथ ही स्कूल के समस्त छात्र-छात्रों ने  मोमबत्ती जलाकर  देश के उज्जवल भविष्य की कामना की स्कूल परिसर रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम की धून  से गूंज उठा फादर मैथ्यू ने  आग्रह किया कि हमें देश पर समर्पित रहने के लिए प्रतिपल तैयार रहना चाहिए आपसी भाई चारा जाति   धर्म से परे रहना चाहिए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.