नई दिल्ली :– दिल्ली में एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ , जिसको पढ़कर आप सभी के होश उड़ जाएंगे , जी हाँ दिल्ली के एक थाने में एक्सटॉर्शन रैकेट चल रहा था। खासबात है कि इस पूरे रैकेट में एक महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल थी।
आपको बता दें कि इस पूरे रैकेट का खुलासा एक डॉक्टर ने किया, जिससे इस गैंग ने पहले 50 लाख मांगे थे, फिर मामला 35 लाख पर सेटल किया, डॉक्टर ने पूरी डील रिकॉर्ड कर ली, फिर महिला एसआई को निलंबित कर दिया गया है।
मामला नार्थ वेस्ट जिले के थाना महेंद्र पार्क का है, इस थाने में एक्सटॉर्शन रैकेट चल रहा था, जिसमें थाने की महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल थी। इस रैकेट का खुलासा उस वक्त हुआ, जब एक डॉक्टर को रेप की कंप्लेंट के नाम पर थाने बुलाया और उससे 50 लाख रुपयों की डिमांड की गई, मामला 35 लाख में सेटल हुआ।
डॉक्टर ने एक्सटॉर्शन गैंग को 2 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए, डॉक्टर को थाने से इस हिदायत के साथ छोड़ा गया कि अगले दिन शाम 5 बजे से बाकी बचे 33 लाख रुपये का इंतज़ाम करें। वही इस मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को मिली , पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरा प्रकरण रिकॉर्ड करने के लिए डॉक्टर से कहा , जिसके बाद डॉक्टर ने सारी बातें कैमरे मे रिकॉर्ड कर ली।
बताया जा रहा है कि एक्सटॉर्शन रैकेट में दो महिलाएं और एक व्यक्ति भी शामिल है , जिसके खाते में एक्सटॉर्शन के 2 लाख रुपये ट्रांसफर किये गए। पुलिस अधिकारियों ने एक्सटॉर्शन गैंग पर एफआईआर दर्ज करवा दी है और महिला सब इंस्पेक्टर रचना को निलंबित कर दिया है, अब मामले की जांच डीसीपी स्तर के अधिकारी करेंगे।