नोएडा में शुरू हुआ फागुन महोत्सव, अलग-अलग राज्यों से आए कलाकारों ने दी अपनी प्रस्तुति

Ten News Network

Noida: नोएडा के शिल्प हाट में फागुन महोत्सव आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील गुप्ता द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश वह नहीं आ पाए।

 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा विमला बाथम और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने शिरकत की। साथ ही इस कार्यक्रम में बीकानेरवाला के एमडी नवरत्न अग्रवाल प्रियागोल्ड ग्रुप के एमडी शेखर अग्रवाल के सहित उत्तर प्रदेश के कई बड़े उद्योगपतियों ने भी हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के सुनील गुप्ता ने की, इस दौरान उन्होंने सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम में कई कलाकारों ने अद्धभुत प्रस्तुति दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों के लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने गणेश वंदना पर भी मनमोहक प्रस्तुति दी , इसके अलावा कार्यक्रम में गायक कलाकारों ने होली के गीतों से समा बांध दिया।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सुनील गुप्ता और बीकानेरवाला के एमडी नवरत्न अग्रवाल ने बताया किस तरह के आयोजन में सिर्फ आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाते हैं, बल्कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिए उद्योगपति सरकार से सपोर्ट की भी मांग करते हैं। क्योंकि कोरोना के दौरान उद्योग धंधों को काफी नुकसान हुआ था।

होली मिलन समारोह में पहुंचे विशिष्ट अतिथि नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने आयोजन की तारीफ करते हुए कहा की कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए इस तरीके का शानदार आयोजन किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.