अमर शहीदों के स्मृति में राष्ट्रीय गौरव मंच का आयोजन किया
नोएडा : देश के प्रति प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदो के परिवारों के लोगो का सम्मान करके नोएडा शहर बड़ा गर्व महसूस कर रहा है । नोएडा की जानीमानी सामाजिक संस्थाओ नोएडा लोकमंच , नोएडा आंट्रेप्रेनुर्ज़ असोसीएशन , नोएडा एम्प्लॉईज़ असोसीएशन , फोनरवा की सहभागिता से पूर्व प्रधानमंत्री व जनप्रिय नेता अटल बिहारी वाजपेयी व अमर शहीदों के स्मृति में राष्ट्रीय गौरव मंच का आयोजन किया गया। सेक्टर 44 के महामाया बालिका इंटर कॉलिज में ये कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम की शुरुवात अटल जी को श्रद्धांजलि देते हुए देश के प्रसिद्ध रागनी गायक ब्रहमपाल नागर ने देशभक्ति गाने से दी । तो वही वैशाली कला केंद्र के छात्रों ने देशभक्ति गाने ,( ए मेरे वतन के लोगो ) प्रस्तुत कर सभागार में आये लोगो को भाव विभोर कर दिया । इस मौके पर संस्कार स्कूल के बच्चो ने भी डांस करके कार्यक्रम को शानदार बना दिया।
इसके बाद जिले से आये शाहिद परिवारों को शॉल ,अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस समारोह में नोएडा शहर के गणमान्य लोग ,
विधायक पंकज सिंह , प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बिमला बाथम, पूर्व आईपीएस आरके चतुर्वेदी, महेश सक्सेना, विपिन मल्हान , एनपी सिंह, कुशलपाल सिंह, संजय बाली व तमाम जानी मानी हस्तियों ने इस कार्यक्रम की सोभा बड़ाई। इस मौके पर नम आंखों से शाहिद परिवार के कुछ लोगो ने मंच से अपने विचार साझा किए ,
देश पर अपने प्राण देने वाले अमर जवान के परिवारों के हालचाल जानने का लोगो के पास समय नही है । वो केवल कुछ समय के लिए शहीद की कुर्बानी के समय नमन करते है , और भूल जाते है कभी शाहिद के परिवार के बारे में जानने की कोशिश नही करते है । कि वो किस हाल में होंगे ।
नोएडा लोकमंच के संस्थापक महेश सक्सेना ने कहा कि हमारे देश को आज़ादी मिली जिसमे सबसे बड़ी भूमिका फ़ौज की रही। देश के साथ साथ सभी लोगो की जिम्मेदारी है इन्हें और इनकी कुर्बानियों को याद रखे । और आज की युवापीढ़ी को भी एहसास कराये, और फौज के प्रति सम्मान रखे , कोशिश करे की फौज में जाकर देश का मानसम्मान बढ़ाए। और मेरा मानना है अगर देश का हर क्षेत्र से जुड़ा नागरिक फ़ौजी की तरह देश के प्रति जुनून से काम करे तो भारत देश काफी तरक्की करेगा।
फोनरवा के अध्यक्ष एनपी सिंह ने कहा कि देश के प्रति अपनी जान की आहुति देने वाले अमर जवानों का सम्मान जनता का फर्ज है और समय समय पर उनके परिवारो को हर तरीके से सहयता करनी चाहिए ।
प्रदेश की महिला आयोग की अध्यक्ष बिमला बाथम ने कहा कि आज में नोएडा की उन संस्थाओं का शुक्रगुजार करती हूं कि उन्होंने एक आगे बढ़कर देश के शहीदों के परिवारों का सम्मान किया , शाहिद हमारे देश की आनबान शान है , और शाहिद सही मायने में चार धाम की तरह है । और समय समय पर इन परिवारों से मिलते रहे , तो उनको काफी सकून मिलेगा । साथ ही देश के साथ साथ शासन प्रशासन को भी शहीदो के परिवारों का सम्मान करना चाहिए ।