नोएडा: चिल्ला बाॅर्डर पर धरनारत किसानों ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर-ट्राली परेड में जुडने का किया आह्लान

Ten News Network

नोएडा: नए कृषि कानून के विरोध में सेक्टर-14 ए चिल्ला बॉर्डर और दलित प्रेरणा स्थल पर किसानों का धरना लगातार जारी है। कानून के विरोध में चिल्ला बॉर्डर पर 11 किसानों ने क्रमिक अनशन किया।

किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर-ट्राली परेड निकालने को लेकर की जा रही तैयारियों जारी रखीं। किसानों ने परेड में शामिल होने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में एकजुट होने का आह्वान किया।

भारतीय किसान यूनियन भानु के किसानों ने गणतंत्र दिवस की परेड दिल्ली में करने को लेकर आपस में चर्चा की। किसानों ने कहा कि 26 जनवरी से पहले धरना स्थल पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्राली लेकर आएं। ताकि किसान पूरी ताकत के साथ परेड के लिए दिल्ली की तरफ कूच कर सकें।

इसको लेकर यूनियन के सभी पदाधिकारियों से भी बात की गई। तिरंगा झंडा लेकर गणतंत्र दिवस की परेड निकालने को लेकर किसानों ने पीटी अभ्यास भी किया। किसानों ने देशभक्ति गीतों के साथ पीटी सहित अन्य अभ्यास किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.