नोएडा : देश में बढ़ती महँगाई को लेकर किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर प्रदर्शन , दी चेतावनी

Ten News Network

Galgotias Ad

नोएडा :– देश में बढ़ती हुई महंगाई को लेकर आज किसान एकता संघ ने नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट और ग्रेटर नोएडा के एडीएम कार्यलय पर जमकर प्रदर्शन किया | उन्होंने कहा की देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे है | आज हालात यह है की पेट्रोल 100 रूपये से ज्यादा का 1 लीटर हो गया है , साथ ही डीजल 90 के पार है , जिसके चलते सभी सामान महँगे हो गए है |

वही इस मामले में किसान एकता संघ ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है , महँगाई को रोकने के लिए केंद्र सरकार सख्त कदम नहीं उठाती है तो किसान देश भर में भूख हड़ताल करेगा , जिसका नतीजा केंद्र सरकार को जरूर देखने को मिलेगा |

किसान एकता संघ के महानगर अध्यक्ष कमल यादव के नेतृत्व में आए दिन डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों, खरीफ की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य में आंशिक वृद्धि, गन्ने का भुगतान समय से ना किए जाने के विरोध में नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

महानगर अध्यक्ष कमल यादव ने कहा की सरकार बस पूंजीपतियों के लिए दिन रात काम कर रही है लेकिन किसानों के लिए सोचने का भी समय नहीं है। बढ़ती मंहगाई से किसान आज मायूस, नाराज और निराश है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह ने कहा की सरकार की किसान विरोधी नीतियों से नाराज और निराश किसान एकता संघ ने सरकार को उक्त मांगो के समाधान के लिए बीस दिन का समय दिया है ,अगर इस समय अवधि में किसानों की जायज मांगों पर शासन ने सख्त कदम नहीं उठाए , तो किसान एकता संघ प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर दो दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठेगा।

वही दूसरी तरफ संगठन के राष्ट्रीय महासचिव बृजेश भाटी ने कहां की केंद्र सरकार द्वारा किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है | धान की फसल का समर्थन मूल्य 72 पैसे प्रति किलो बढ़ाकर सरकार ने किसानों के साथ भद्दा मजाक किया है, पूरे देश में किसान की हालत खराब है | किसान एकता संघ ने आज प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम प्रशासन दिवाकर सिंह को सौंपा और पेट्रोलियम पदार्थों की दरों में वृद्धि वापस लेने वह धान का न्यूनतम मूल्य में बढ़ोतरी गन्ने का भुगतान समय से होने की मांग की है अगर समय रहते इन तीन मांगों पर विचार नहीं किया गया ,तो किसान एकता संघ पूरे देश में आंदोलन करेगा |

Leave A Reply

Your email address will not be published.