किसानों ने अपनी माँगो को लेकर निकाला मार्च , दिल्ली पुलिस ने रोका , डीएनडी पर लगा भीषण जाम

ROHIT SHARMA / TALIB KHAN

नोएडा :– किसानों के प्रदर्शन के चलते नोएडा को दिल्ली से जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाइवे को बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि किसान एक बार फिर दिल्ली के लिए निकलने वाले हैं जिसके चलते ऐसा किया गया है।

किसानों के भारी संख्या में दिल्ली पहुंचने की सूचना पर नोएडा में अलर्ट जारी कर दिया गया है। डीएनडी से नोएडा से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर दिल्ली पुलिस ने रोक लगा दी है। इसके साथ ही डीएनडी बॉर्डर पर दोनों तरफ भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र के किसान प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने के लिए दिल्ली पहुंचने वाले हैं, इसी के चलते दिल्ली व नोएडा में जगह-जगह जाम लगा हुआ है। शुक्रवार को दोपहर के बाद किसानों ने दिल्ली-नोएडा फ्लाईवे पर किसानों ने जाम लगा दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान कई बार किसानों और पुलिस में भिड़ंत भी हुई।

पुलिस ने किसानों को समझाने की कोशिश भी की लेकिन किसान हर हाल में पीएम आवास का घेराव करने पर अड़े रहे। वहीं दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर डीएनडी को अस्थाई रूप से बंद भी कर दिया है। जिसकी वजह से दिल्ली से नोएडा जाने वालों और नोएडा से दिल्ली जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

डीएनडी बंद होने की वजह से लोगों ने दूसरा रास्ता अपनाया जिससे अन्य रास्तों पर भी काफी जाम लग गया है। बढ़ती भीड़ के चलते तात्कालिक रूप से रास्तों को डायवर्ट भी किया गया है और ट्रैफिक एडवायइजरी भी जारी की गई है। पुलिस के ट्वीट के अनुसार, किसानों के जुलूस/धरना प्रदर्शन के कारण नॉएडा से दिल्ली आने वाले मार्ग DND को बंद कर दिया गया है, किसानों के जुलूस/धरना प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित है जिन वाहन चालकों कों गाजीपुर से मयूर विहार जाना है उनसे अनुरोध है कि NH 9 का प्रयोग करें।


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.