ग्रेटर नोएडा : 6 सूत्रीय मांगो को लेकर किसानों ने जेवर टोल प्लाजा का किया घेराव

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में जेवर टोल पर किसानों ने महापंचायत की। जिसकी अध्यक्षता हाजी अलीम ने की। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर जेवर टोल प्लाजा के सक्षम अधिकारी और यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को अपने हजारों पदाधिकारियों के कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन सौंपा।

जिसमें दुपहिया वाहनों को टोल फ्री किया जाए, पत्रकार बंधुओं से टोल नहीं लिया जाए। किसानों को पहचान पत्र के आधार पर निकाला जाए। 64.7% अतिरिक्त मुआवजा और 10% विकसित भूखंड का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए।

केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान अध्यादेश को वापस लिया जाए, आदि मुख्य समस्याएं ज्ञापन में लिखी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि यदि उपरोक्त समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण नहीं किया गया तो किसान कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे।

इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता मटरू नागर ने कहा कि किसानों का शोषण अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी नीरज भाटी एडवोकेट ने कहा कि किसान पूरी तरह से पीड़ित है तथा अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतर गया है। अब वह दिन दूर नहीं जब यही किसान सरकार को उसकी कुर्सी से उखाड़ फेंकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.