नई दिल्ली :– राहुल गांधी ने आज केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि किसानों ने दिल्ली को घेर लिया है , दिल्ली को किले में क्यों बदला जा रहा है? जो किसान हमें भोजन देते हैं , हम उन्हें क्यों धमका रहे हैं, मार रहे हैं।
सरकार उनसे बात क्यों नहीं कर रही है और समस्या का समाधान क्यों नहीं किया जा रहा है? यह समस्या देश के लिए अच्छी बात नहीं है। राहुल गांधी ने सरकार की ओर से पेश किए गए बजट को लेकर भी सवाल उठाए।
राहुल गांधी ने कहा कि किसान हिंदुस्तान की शक्ति है, उसे दबाना, धमकाना, मारना सरकार का काम नहीं है। सरकार का काम किसान से बात करके इस समस्या का समाधान करना है। राहुल ने कहा कि मैं किसानों को बहुत अच्छे से जानता हूं। किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। सरकार को ही पीछे हटना होगा। सरकार को ही अपने कदम वापस लेने होंगे। सबका फायदा इसी में है कि सरकार इन कृषि कानूनों को वापस ले।
राहुल ने बजट पर सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि बजट में चीन से निपटने के लिए कदम नहीं उठाए गए हैं जिससे गलत संदेश गया है | उन्होंने आम बजट पर बोलते हुए कहा कि सरकार ने ये बजट महज एक फीसदी आबादी के लिए बनाया है |
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को आम आदमी के हाथ में पैसे देना चाहिए | कांग्रेस नेता ने किसान आंदोलन के मसले पर कहा कि सरकार को जल्द समाधान निकालने की जरूरत है. किसान देश की रीढ़ की हड्डी है और सरकार उन पर अत्याचार कर रही है. राहुल ने यह भी कहा कि चीन को लेकर सरकार का रुख साफ नहीं है |