फादर एग्नेल स्कूल में बाल दिवस और गुरुनानक जयंती मनाई गयी बडी धूमधाम से
GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI ग्रेटर नॉएडा के फादर एग्नेल स्कूल में बाल दिवस और गुरुनानक जयंती बडी धूमधाम से मनाई गई।बाल दिवस के मौके पर सभी अध्यापकों ने गीत गाकर और नृत्य करके बच्चों का मनोरंजन किया।जवाहर लाल नेहरू के जीवन के बारे में बताया।प्रभात फेरी निकालकर गुरूनानक जी के विचारों को जीवन में अनुसरण करने का संदेश दिया। बच्चों को उपहार देकर उनके खुशहाल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर शमिता ने सभी को बधाई देते हुए सच की राह पर चलने का संदेश दिया।