दुखद : सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ट का निधन, एम्स में तोडा दम

Abhishek Sharma

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट का सोमवार को निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार को यानि आज 10.44 मिनट पर अंतिम सांस ली।

बतादें कि योगी आदित्‍यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट करीब एक माह से एम्‍स में भर्ती थे। उन्‍हें लिवर और किडनी से संबंधित परेशानी थी। इस वजह से गैस्‍ट्रोलॉजी विभाग के डॉक्‍टर के नेतृत्‍व में उनका इलाज चल रहा था।

बताया जा रहा है रविवार को उनकी हालत गंभीर हो गई थी जिसकी वजह से उन्‍हें आइसीयू में भर्ती किया गया था। उनका डायलिसिस भी चल रहा था। बताया जा रहा है कि उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था।

एम्‍स के मुताबिक उन्‍हें 15 मार्च को एम्‍स में भर्ती किया गया था। तब से वह एम्‍स में ही भर्ती थे। सीएम योगी के पिता आनंद सिंह की तबीयत पहले से खराब चल रही थी। कुछ समय पहले भी उन्‍हें देहरादून के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।

उस वक्‍त उन्‍हें डिहाइड्रेशन की शिकायत हुई थी। हालांकि फिलहाल वह एम्‍स में भर्ती हैं जहां डॉक्‍टर उनका इलाज कर रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.