सनसनीखेज : लखनऊ में बाप-बेटे ने की परिवार के 6 लोगों की काटकर हत्या
Abhishek Sharma
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बंथरा के गुदौली गांव में गुरुवार को जमीनी बंटवारे के विवाद में पिता-पुत्र ने परिवार के छह लोगों की बांके से काट कर हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देने के बाद पिता-पुत्र खून से सना बांका लेकर घर की तरफ चल दिए।
खेत में पिता, भाई, भाभी, भतीजी और भतीजे के शव फेंक कर भाग रहे आरोपियों के बारे में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
एसीपी कृष्णानगर दीपक सिंह के मुताबिक , गुदौली निवासी अमर सिंह के दो बेटे अरुण सिंह व अजय सिंह हैं। अमर ने करीब बीस साल पहले अजय सिंह को परिवार से अलग कर दिया था। लेकिन वह जमीन पर अपना हक जताता था।
तीन साल पहले करीब अमर ने तीन बिसवां जमीन बेची थी। अजय पिता से जमीन बेच कर हासिल हुए रुपयों में हिस्सा मांग रहा था। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था।
गुरुवार को अजय सिंह ने बेटे अंकित के साथ मिल कर मां रामसखी की हत्या कर दी। इसके बाद पिता-पुत्र खेत में जा पहुंचे। जहां अमर सिंह बेटे अरुण, बहू रामदुलारी, पोती सारिका (2) व पोते सौरभ (9) के साथ मौजूद थे। अरुण व अंकित ने खेत में काम कर रहे अमर सिंह पर बांके से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।
जान बचाने के लिए अमर शोर मचाने लगे। भाई और भतीजे को पिता पर हमला करते देख अरुण सिंह मदद के लिए दौड़ पड़े। इस पर पिता-पुत्र ने अमर सिंह और अरुण सिंह की हत्या कर दी। अरुण की पत्नी रामदुलारी ने आरोपियों से मोर्चा लेने का प्रयास किया। इस पर अजय ने भाभी, भतीजे और भतीजी को भी मौत के घाट उतार दिया