बीजेपी विधायक बोले, ‘दानव संस्कृति’ से पीड़ित हैं ममता, उनका डीएनए ‘खराब’ है

Ten News Network

Galgotias Ad

उत्तर प्रदेश के बलिया से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एक विवादित बयान दे दिया है, उन्होंने ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि, “ममता ‘दानव संस्कृति’ से पीड़ित हैं और उनका डीएनए ‘खराब’ है।”

बता दें कि बलिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने यह बयान कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शनिवार के दिन एक सार्वजनिक कार्यक्रम के अन्दर ”जय श्रीराम” के नारे लगने पर ममता बनर्जी की नाराजगी को देख कर दिया है।

सुरेंद्र सिंह बोले, “ममता बनर्जी के डीएनए में दोष है, वो राक्षसी संस्कृति की हैं। कोई भी राक्षस भगवान राम से प्रेम नहीं कर सकता है। वो एक बेईमान और दुष्ट (शैतान) इन्सान हैं, भगवान राम के लिए उनकी नफरत स्वाभाविक है।”

सुरेंद्र सिंह ने आगे ममता पर आरोप लगाए कि पश्चिम बंगाल के अंदर तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों द्वारा की जा रही हिंसा और हत्या ममता के ‘बुरे’ कृत्य का सबूत देती है।

बता दें कि सुरेंद्र सिंह हमेशा अपने विवादास्पद बयानों के चलते चर्चा में बने रहते हैं, ममता से पहले वो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और बसपा अध्यक्ष मायावती को निशाना बनाते रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.