ग्रेटर नोएडा : आईटीएस कॉलेज में लगी भीषण आग , लाखों का माल जलकर हुआ खाक
Ten News Network
ग्रेटर नोएडा :– ग्रेटर नोएडा के आईटीएस कॉलेज में भीषण आग लगी , आग लगने से हड़कंप मच गया, लेकिन राहत की बात यह है कि जब भीषण आग लगी , उस समय कोई कर्मचारी मौजूद नही थे।
बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा में आईटीएस कॉलेज के कंप्यूटर लैब में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की उसकी लपटें खिड़की से बाहर आने लग गई। अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
मौके पर दमकल की कई गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि, इस घटना में कोई व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया है। बताया जा रहा है कि सुबह 5 बजे के आसपास कंप्यूटर लैब में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया।
आग देखकर मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले दमकल की 4 गाड़ियां मंगवाई , लेकिन बाद में कुल 7 गाड़ियों को काम पर लगाया गया। करीब दो घण्टे की जद्दोजहद के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आज सुबह आईटीएस कॉलेज के कंप्यूटर लैब में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की दमकल विभाग जांच कर रहा है।