नोएडा में प्राइवेट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची, आग पर काबू पाया

Ten News Network

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 63 में रविवार देर शाम एक निजी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कम से कम छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।

इस बीच, आग तेज होने के साथ ही दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में लगे रहे और पड़ोस की एक अन्य फैक्ट्री में भी आग फैल गयी। साथ ही फेज-3 थाने की पुलिस टीम को भी मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है।

गौतमबुद्धनगर के मुख्य अग्नि सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार के अनुसार, घटना एच-468 स्थित एक कारखाने में रात करीब 9 बजे हुई। उन्होंने कहा “कारखाना कुछ चमड़े के उत्पादों जैसे बेल्ट और बैग का निर्माण करता है। ज्वलनशील वस्तुओं की मौजूदगी के कारण, आग जल्द ही तेज हो गई और पड़ोस की एक अन्य फैक्ट्री में फैल गई। यह कारखाना कपास उत्पादों के निर्माण का काम करता है”।

अधिकारी ने आगे पुष्टि की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और 15 फायर टेंडर को स्थान पर तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि “हम दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में कामयाब रहे। अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है”।

Leave A Reply

Your email address will not be published.