नोएडा के ईएसआई अस्पताल में आग लगने से मची अफरा-तफरी, मरीजों को कराया शिफ्ट

Abhishek Sharma

Noida (09/01/2020) : दिल्ली-एनसीआर में एक ही दिन में आग लगने की दूसरी घटना सामने आई है। इस बार आग नोएडा सेक्टर-24 के ईएसआई अस्पताल में लग गई जिसके बाद वहां पर अफरा-तफरी फैल गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

आग लगने के कारण अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। आग के कारण यहां भर्ती करीब 40 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर काफी धुआं फैल गया है। माना जा रहा है शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह आग बेसमेंट में बने बैटरी रूम मे लगी। पता चला है कि हॉस्पिटल का फायर सिस्टम भी काम नहीं कर रहा था। आग लगने के बाद ईएसआईसी के सभी मरीजों और कर्मचारियों को हॉस्पिटल से बाहर निकाल दिया गया है। मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है। ये हॉस्पिटल नोएडा के सेक्टर 24 में स्थित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.