नोएडा के प्लाईवुड गोदाम में लगी भीषण आग , लाखो का सामान जलकर खाक

ROHIT SHARMA

( 13/01/18 ) नोएडा :
नॉएडा के सेक्टर 9 में उस वक्त हडकंप मच गया जब यहाँ स्थित एक रामा प्लाईवुड के गोदाम में भीषण आग लग गयी | आग इतनी भयानक थी की चंद मिनटों में ही आग ने पुरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया है | आग लगने से लाखो का सामान राख में तब्दील हो गया |  जिसे बुझाने के लिए अभी तक 2 दर्जन से ज्यादा दमकल गाड़िया मौके पर पहुंची है | आपको बता दे की आग के भयानक रूप लेने से दमकल विभाग ने जेसीवी को बुलाकर कर गोदाम की दीवार को भी तोड़कर अंदर पानी का छिड़काव किया जा रहा है |

 

 

वही इस मामले में गोदाम के अंदर काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है की यह आग देर रात लगी थी , लेकिन आग इतनी भयानक हो चुकी है की बुझने का नाम नहीं ले रही है | फ़िलहाल कंपनी में आग लगने का कारणों का पता अभी नही चल पाया है | आग में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन लाखों  का माल जलकर खाक हो गया। साथ ही बताया जा रहा है की गोदाम  में हादसे के वक्त भारी मात्रा में लकड़ी से तैयार सामान रखा हुआ था।
Leave A Reply

Your email address will not be published.