दिल्ली में आरपीआई नेता के फार्म हाउस पर फायरिंग, सिक्योरिटी गार्ड को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
Rohit Sharma
नई दिल्ली :– देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बड़ी खबर सामने आई है। बाहरी दिल्ली के निहाल विहार में एक नेता के फार्म हाउस में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है।
कहा जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने फार्म हाउस में तैनात सिक्योरिटी गार्ड के जवान को गोली मारी है. गोली गार्ड के पैर में लगी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई है ।
स्थानीय थाना पुलिस ने बताया कि फार्म हाउस के मालिक रामदास आठवले की पार्टी आरपीआई से जुड़े नेता बताए जा रहे हैं. हालांकि, पुलिस अभी तक ये नहीं बता पाई है कि बदमाशों ने किसी मकसद से गार्ड को गोली मारी।
पुलिस मामले के बारे में पता लगा रही है. अपराधियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. घटना आज सुबह 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
दिल्ली में इधर क्राइन की घटनाएं बढ़ गई हैं. बीते 5 मई को लोधी कॉलोनी में एक पुलिसकर्मी ने ही कथित तौर पर अपनी 33 वर्षीय कांस्टेबल पत्नी की हत्या कर दी थी और शव को कार के अंदर रख दिया था।