फोनरवा चुनाव में उत्साह के साथ शुरू हुआ मतदान
ROHIT SHARMA (PHOTO/VIDEO SAURABH SHRIVASTAVA) TENNEWS NOIDA
NOIDA : फ़ोनरवा चुनाव की प्रक्रिया जोर शोर से जारी है। मतदान में लोगों का उत्साह चरम पर है। दोनों पेनल्स के प्रत्याशियों ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से बाहर आ कर वोट डालने की अपील की है।
मतदान प्रक्रिया को सुलभ रूप से संचालित करने के लिए तीन अनुभवी चुनाव अधिकारीयों को जिम्मेद्दारी दी गई है। जिला प्रशाशन ने भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की तैनाती चुनाव केंद्र पर व्यापक रूप से कर रखी है।
फोनरवा के मतदान में नॉएडा के विभिन्न सेक्टर्स के आर डब्लू ऐ के पदाधिकारी मतदान करते हैं। कुल 175 वोटों द्वारा फोनरवा के नए पैनल का चुनाव होगा।