नोएडा: कोरोना मामले में फ़ोनरवा ने डीएम और सीएमओ के साथ की बैठक , समस्याओं पर की चर्चा

Ten News Network

नोएडा :– नोएडा में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर , साथ ही कोरोना के सम्बंधित समस्याओं पर फ़ोनरवा समेत आरडब्लूए के पदाधिकारियों ने डीएम और गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ के साथ बैठक की , यह बैठक ऑनलाइन के माध्यम की गई , इस बैठक में नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे ।

 

फोनरवा संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने जिलाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि कोविड के विनाशकारी संकट में प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किया गया है और धीरे-धीरे कोविड के पीड़ितों की संख्या भी कम हो रही है, फिर भी अभी बहुत से ऐसे क्षेत्र है जहां पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुत शिकायतें आ रही है की सरकारी अस्पतालो में मरीजों को भर्ती तो किया जाता है , परंतु वहां उनकी देखभाल बिल्कुल नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकारी हॉस्पिटल में सीसीटी कैमरे लगाए जाएं जिससे कि वहां की व्यवस्था को मोनिटर किया जा सके।

 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन द्वारा लोगों को पूरी तरह से सहायता नहीं दी जा रही है लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है अतः जरूरी है कि इसमें भी सुधार किया जाए इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो ऑक्सीजन की कमी है उसको पूर्ति के लिए प्रशासन शासन को पत्र लिखें जिससे कि नोएडा शहर में सभी सरकारी व गैर सरकारी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की सप्लाई नियमित रूप से की जा सके ।

 

उन्होंने कहा नोएडा की जनता की जनसंख्या को देखते हुए वैक्सीन की संख्या बहुत कम है अतः प्रशासन से निवेदन है कि वह शासन से इसकी अधिक से अधिक मात्रा बढ़ाने का पत्र लिखें और उन पर दबाव बनाए रखें।

 

योगेंद्र शर्मा ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर के नोडल अधिकारीगण न टेलीफोन पर बात करते है और आज तक न ही फोनरवा व नोएडा की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारीयो के संपर्क में है ।अतः नोएडा के निवासियों को ऐसे अधिकारियों की आवश्यकता नही है ।

 

डीएम सुहास एलवाई ने कहा कि सरकारी हॉस्पिटल में सीसीटीवी लगाए जाएंगे व हेल्पलाइन से अधिक से अधिक लोग लाभ ले सके, इसमें आवश्यक सुधार किए जाएगे ।

 

महासचिव केके जैन ने कहा कि प्रशासन आरडब्लूए के सहयोग से कम्युनिटी सेंटर में वैक्सिनेशन का कार्यक्रम शुरू करे , जिससे कि निवासियों को अपने सेक्टर में ही यह सुविधा मिल सके । केके जैन ने कहा कि कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल मरीज को देख कर अपने हॉस्पिटल में भर्ती कर रहें हमारे पास शिकायत आ रही हैं कि उनके द्वारा अनाप सनाप पैसे चार्ज किए जा रहे हैं। अतः ऐसे हॉस्पिटल के खिलाफ कार्यवाही की आवश्यकता है । इसके अलावा कोबिड टेस्ट करने बाली लैब होम कलेक्शन करने में आना कानी कर रही है है लोगों को ₹ 900 की जगह ₹1200 से 1500 रुपए देने पड़ रहे हैं। इसके बाबजूद रिपोर्ट भी 3 – 4 दिन बाद मिल रही है । अतः प्रशासन द्वारा नोएडा में आरडब्लूए के सहयोग से कम्युनिटी सेंटर में कोबिड टेस्ट कैम्प लगाए जाय । जिससे की पीड़ित लोग आइसोलेशन के लिए अपने घर पर रहे इससे कोबिड के फैलाव में रोक लगेगी ।

 

 

डीएम ने कहा कि वे इस बात से सहमत है कि वैक्सिनेशन का कार्यक्रम आरडब्लूए के माध्यम से कम्युनिटी सेंटर में किया जाए ।उन्होंने कहा कि जल्दी ही शासन को पत्र लिखकर इसकी अनुमति ली जाएगी। उन्होंने यह भी कहा अगर कोई प्राइवेट हॉस्पिटल अनाप-शनाप पैसे चार्ज करता है तो उसकी शिकायत लोग प्रशासन के साथ कर सकते हैं ऐसे हॉस्पिटल के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।

 

सीएमओ ने कहा कि फोनरवा के माध्यम से सभी आरडब्लूए को दबाओ की किट दी जाएगी जिससे आरडब्लूए अपने निवाशियो को वितरण कर सके । उन्होंने कहा कि वह और उनके अधिकारी पूरे फोनरवा व आरडब्लूए के लिए हमेशा सहयोग के लिए तैयार हैं।

 

 

इस अवसर पर अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव के के जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्नल शशि वैद्य,ओ.पी यादव,राजीव गर्ग, संजीव शर्मा, अनिल खन्ना, टी सी गॉड, योगेश शर्मा, पवन यादव, सुरेश चौहान, अशोक मिश्रा, जेपी उप्पल, लक्ष्मी नारायण, अंजलि सचदेवा, अनिता जोशी, सुशील यादव, राजेंद्र कुमार शर्मा सुनील वाधवा, देवेंद्र सिंह चौहान , आरके सिंह, राजीव अग्रवाल, प्रोमोद वर्मा,प्रदीप वोहरा ,आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.