नोएडा : ऑक्सीजन और बेड की किल्लत को लेकर फ़ोनरवा ने सांसद और विधायक से माँगी मदद , लिखा पत्र , पढें पूरी खबर
Ten News Network
नोएडा :– गौतम बुद्ध नगर जिले के अंदर कोरोना के मामले बढ़ने से हाहाकार की स्तिथि बनी हुई है। जिले के अंदर लगातार कोरोना मरीजों के लिए बेड और ऑक्सिजन की कमी की खबर लगातार सामने आ रही है। जिसके चलते मरीजों के परिजन लाचार नजर आ रहे हैं। काफी प्रयास करने पर अगर किसी तरीके से मरीज को बेड उपलब्ध हो जा रहा है , तो उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है । जिसके बाद भी उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध नही हो पा रही है। आलम यह है कि प्रशासन की तरफ से दिए गए हेल्पलाइन नंबर भी अब काम नहीं आ रहे हैं।
इसको लेकर फोनरवा के सचिव पवन यादव ने अपने आर डब्लू आए सेक्टर – 100 में हो रही ऑक्सिजन की कमी को लेकर नोएडा से सांसद महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह को पत्र लिखकर मदद मांगी है, उन्होंने पत्र में लिखा है।
शहर के हालात लोगों से ज्यादा आप देख रंहे है, नोएडा के सभी सेक्टरों में आरडब्ल्यूए/एओए पदाधिकारी असहाय नज़र आ रहे हैं, सच्चाई न कह सके लेकिन सभी परेशान है। किसी भी निवासी के यहां कोई दिक्कत होने पर सीधा आरडब्ल्यूए/एओए को काल करता है, हम केवल हेल्पलाइन न0, दुनियाभर के न0 कि लिस्ट भेज देते है, पर मरीज की कोई साहयता नही कर सकते।
कई मरीज जो अस्प्ताल तक पहुंच भी जाते है या डॉक्टरों से बात होती है वह कहते है ऑक्सेज़ेन लगा लो घर पर रहो ठीक हो जाओगे , ऑक्सीजन हमको भी नही मिल पा रही है। निवासी आरडब्ल्यूए को दोष देते है एक सिलिंडर का इन्तजात करा नही सकते ( जब चुनाव आते तब प्रोग्राम के नाम पर आप हम सबको बुलाते हो क्या हम सब केवल भीड़ का हिस्सा है या कुछ मदद मिलेगी। ये बात कल मेरे एक निवासी ने बोली है ) पदाधिकारियों को बहुत कुछ झेलना पड़ रहा है।
इसको लेकर टेन न्यूज़ की टीम ने फोनरवा सचिव पवन यादव से बात की उन्होंने कहा कि पूरे शहर के हालात बहुत ही खराब चल रहे है। आलम ये है कि अस्पतालों में ढूढने पर भी बेड नही मिल रहे है। उन्होंने बताया कि उनके जानने वाले एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव थे, जिनकी हालात बहुत खराब थी जिसको लेकर वह नोएडा स्तिथ ईएसआईसी अस्पताल गए, लेकिन वहां उन्हें बेड के रेजिस्ट्रेशन के लिए मना कर दिया गया उनसे कहा गया कि आप मरीज को दिल्ली ले जाएं। जिसके बाद वह मरीज को दिल्ली के अस्पताल ले गए और डॉक्टर ने उन्हें मरीज ऑक्सिजन सिलेंडर मुहैया कराने को कहा और होम आइसोलेशन की सलाह दी।
जिसके बाद उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर ढूंढने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और आखिर में जब उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर मिला तो उसके लिए भी उन्हें कीमत से ज्यादा दाम देना पड़ा। उन्होंने कहा प्रशासन की तरफ से कई सारे हेल्पलाइन नंबर जारी कर तो दिए जाते हैं लेकिन वह हेल्पलाइन नंबर भी किसी काम नहीं आ रहे हैं और पर कॉल लगाने पर किसी प्रकार की सहायता आपको नहीं मिल सकती।
जिसको लेकर पवन यादव ने नोएडा से सांसद महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह को ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए एक सुझाव दिया है उन्होंने कहा है कि जिले के अंदर सभी आरडब्लूए में 2-2 सिलेंडर देने को कहा है उनका कहना है कि आप हर आरडब्ल्यूएमए 2-2 सिलेंडर मुहैया करा दें बेड की समस्या तो हम आरडब्लूए में जितने भी कम्युनिटी सेंटर हैं और बाकी जगह है कि रुको हम प्रयोग में ला सकते हैं उनका इस्तेमाल कर लेंगे।