यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ़्तार का कहर, विदेशी नागरिक की मौत

ROHIT SHARMA

GREATER NOIDA : यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला | आपको बता दे की यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बस ने मोटर साइकिल सवार ऑस्ट्रेलिया निवासी नागरिक को टककर मार दी | वही घायल अवस्था में विदेशी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया | जहाँ उपचार के दौरान विदेशी युवक की मौत हो गई | फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेज दिया साथ ही इस मामले की जाँच में जुट गयी |

दरसल तीनो विदेशी युवक तीन मोटर साईकिलो पर सवार होकर दिल्ली से आगरा घूमने जा रहे थे लेकिन जैसे ही उनकी मोटर साइकिल दनकौर कोतवाली इलाके के यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंची तभी तेज रफ़्तार बस ने पीछे से मोटर साइकिल को टककर मार दी जिससे विदेशी युवक की मोत हो गयी | वही मृतक का नाम मैथ्यू एंटोनी बताया जा रहा है जोकि मूलरूप से ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है | यमुना एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद एक बार फिर से एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों पर उचित सुविधाओं को लेकर सवाल खड़ा हो गया है | साथ ही पुलिस व यमुना एक्सप्रेसवे के आला अधिकारियो पर भी सवाल उठता है की आखिर कब दोनों विभाग के आला अधिकारी अपनी नीद से जागेंगे और तेज रफ़्तार से चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करेंगे ताकि बढ़ते सड़क हादसों को रोका जा सके |

Leave A Reply

Your email address will not be published.