सरकारी अस्पताल तो छोड़िए , निजी भी मदद नहीं करेंगे ,यह स्टोरी पढ़िए और घर पर ही रहिए
Ten News Network
नोएडा :– देश मे कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जिसके चलते केंद्र समेत राज्य सरकार की चिंता बढ़ने लगी है। वही दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की बात करें तो अब नए नए रिकॉर्ड बना रहा है। आपको बता दें कि एक दिन के अंदर 27 हज़ार लोग संक्रमित हो रहे है उत्तर प्रदेश में ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कह रहे है कि हमारे उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत है , बेड्स उपलब्ध है। साथ ही सभी जिलाधिकारियों औऱ कोविड प्रभारियों को निर्देश दिए है कि अस्पतालों में बेड्स बढ़ाए जाए , साथ ही टेस्टिंग की संख्या भी बढ़ाई जाए।
वही गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी और कोविड 19 प्रभारी बढ़े बढ़े दावे कर रहे है कि उनके यहाँ बेड की शॉर्टेज नही है , लेकिन तस्वीर कुछ और है। आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर के अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड्स उपलब्ध नही है। मरीजों को रातभर एम्बुलेंस में घूमना पड़ा , लेकिन मरीज को अस्पताल में भर्ती नही किया गया।
जी हाँ सेक्टर 20 के निवासी सचिन कंबोज ने टेन न्यूज़ को बताया कि उनके पिताजी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी , नोएडा और ग्रेटर नोएडा के तमाम अस्पतालों के मैने चक्कर काटे , लेकिन मेरे पिताजी को अस्पताल में भर्ती नही किया। मेने अपने पिताजी का कोविड 19 टेस्ट करवाया था , रिपोर्ट नेगेटिव आई , लेकिन उनको साँस लेने में बहुत दिक्कत आ रही थी ।
सचिन कंबोज ने कहा कि सरकारी समेत प्राइवेट अस्पतालों ने मेरे पिताजी की एडमिट नही किया। वही जो हेल्पलाइन नंबर जारी किया है वहाँ से भी क़ोई भी मदद और जानकारी नही मिली ना ही कॉल पिक हुआ । अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड उपलब्ध नही है । अधिकारियों ने अब तक मौके पर पहुँच कर ज्याजा नही लिया , अगर ज्याजा लिया होता तो इतनी बड़ी समस्या उतपन्न नही होती ।

वही सुबह की बात करे तो टेस्टिंग के लिए 5 -5 घण्टे वैट करना पड़ रहा है , क्योंकि स्वास्थ अधिकारी समय से अस्प्ताल नही पहुँच रहे है , अगर एक मरीज संक्रमित नही है , दूसरा संक्रमित है तो पहले वाला भी संक्रमित हो जाएगा , लेकिन इन अधिकारियों को कोई चिंता नही , अगर चिंता होती तो समय से टेस्टिंग शुरू हो जाती ।दरअसल इस मामले की जानकारी ग्रेटर नोएडा की निवासी प्रोफ़ेसर दिव्या दीक्षित ने दी , वो आज सुबह ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल पहुँची , उनको कोविड 19 की टेस्ट करवानी थी , उन्होंने देखा कि 11 बज गए है , लेकिन कोई टेस्टिंग अधिकारी नही आया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिम्स में धीरे धीरे संख्या बढ़ने लगी , लेकिन कोई भी अधिकारी व कर्मचारी टेस्टिंग करने नही पहुँचा ।
वही इस मामले में टेन न्यूज़ ने फ़ोन के माध्यम से गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई से संपर्क किया , लेकिन उनके पीएस ने उठाया , उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी अभी मीटिंग में है , बाद में बात करेंगे। वही गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ ने उन्होंने फोन नही उठाया। अगर दोनों अधिकारियों का कहना हमे मिलता है तो स्टोरी को अप्डेट किया जाएगा।