फादर एग्नेल स्कूल में मनाया गया बाल भवन दिवस
GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI
फादर एग्नेल स्कूल ने अपना बाल भवन दिवस मनाया।इस दिवस के पावन उपलक्ष्य पर नन्हे .नन्हे बच्चों ने ईश वन्दना करके कार्यक्रम का शुभारंभकिया। अनेक रंगारंग तथा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।बाल भवन कई वर्षों से फादर एग्नेल स्कूल ग्रेटर नोएडा में स्थापित है।प्रत्येक वर्ष जनवरी में इस भवन का स्थापना दिवस मनाया जाता है।जो कि इस बार14 जनवरी को मनाया गया।बाल भवन फादर बैंटों के रक्षण में फल फूल रहा है। इस उपलक्ष्य पर फादर बैंटो ने अन्य फादर सिस्टर और सभी शुभ चिन्तकों को भोज पर आमंत्रित किया।फादर बैंटों ने सभी शुभ चिंतको का आभार प्रकट करते हुए उनको धन्यवाद दिया।बच्चों ने बहुत ही सुंदर और मर्मस्पर्शी गाने गाकर सभी का मन मोह लिया।फादर करवालो ने सभी को संदेश देते हुए कहा कि सभी को एक दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक रहना चाहिए। फादर बैंटो ने बाल भवन के बच्चों की उपलब्धियों के बारे में बताया तथा इंसानियत और प्यार के साथ अपनी मंजिल पाने का संदेश दिया।