Friendship Agreement between African Young Leaders and Noida Villagers
अफ़्रीकी युवा नेताओं एवं नॉएडा के ग्रामीणों के बीच मित्रता समझौता
नोवरा ने पेश की मिसाल , अतिथि देवो भवः का नारा किआ बुलंद
नॉएडा – नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन द्वारा आज यहाँ ग्राम रोहिल्लापुर सेक्टर 132 में अफ़्रीकी संस्था ‘एसोसिएशन ऑफ़ अफ्रीकन स्टूडेंट्स इन इंडिया’ के पदाधिकारियों के लिए मैत्री बैठक आयोजित की गई , इस दौरान अफ़्रीकी संस्था के अध्यक्ष एवं महासचिव समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थ्ति रहे , कार्यक्रम में नोवरा की ओर से अध्यक्षता करते हुए संस्थापक श्री रंजन तोमर ने संवाददाताओं को बताया के इस दौरान कई मुद्दों पर बातचीत हुई एवं आम राय बनी , अध्यक्ष श्री मेरवेल नतमब्धे (अफ़्रीकी देश कांगो के निवासी ) ने नोवरा का स्वागत करने हेतु धन्यवाद किआ एवं कहा के हम दोनों देशों में सांस्कृत अंतर ज़रूर हैं , किन्तु उन्हें यदि मतभेद न मानकर अवसर के रूप में देखा जाए तो हम मिलकर एक दूसरे के पूरक हो सकते हैं , आगे उन्होंने कहा के जिस प्रकार सिर्फ ईंटों से मकान नहीं बन जाता , एक भवन के लिए अन्य सामग्री की भी आवश्यकता होती है , वैसे ही अकेले न हम न अफ्रीका प्रगति के पथ पर चल सकते हैं , उन्होंने अफ़्रीकी मूल के साथ देश में कुछ जगह हुई घटनाओं का भी ज़िक्र किया और कहा के इस प्रकार आपसी सामुदायिक मुलाकातों से गलतफहमियां घटेंगी एवं मित्रता बढ़ेगी , संस्था के महासचिव और नाइजीरियन मूल के श्री एजेओगो नमदि लॉरेंस ने कहा के भारत और अफ्रीका के बीच सम्बन्ध पुरातन काल से चले आ रहे हैं , उनका मानना है के इंसान सबसे पहले अफ्रीका में पैदा होने के बाद दक्षिण भारत ही आया , अर्थात कहीं न कही भारत और अफ्रीका में भाईचारा प्राकृतिक रूप से है , संस्था के उच्च कमिशन दूतावास समन्वयक श्री चिडोज़िए अगुमदु जो की कैमरून देश के निवासी हैं ने कहा के वह चाहते हैं के अफ़्रीकी मूल के छात्र जब भी भारत में आएं तो वह यहाँ से अच्छी यादें लेकर जाएँ, इस दौरान संस्था की ओर से श्री अजेक नॉर्बर्ट इवेंट समन्वयक , श्री केलेचुक्वू जोशुआ आदि उपस्थ्ति रहे।
नोवरा के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजीत सिंह तोमर ‘बजरंगी’ द्वारा उनका फूल मालाओं से स्वागत किआ गया , एवं श्री बजरंगी ने उन्हें सम्बोधित करते हुए कहा के अफ़्रीकी युवा उनके बच्चों के समान हैं एवं नॉएडा में उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह संस्था एवं श्री तोमर से मुलाकात कर सकते हैं , सभी ग्रामवासी उनकी समस्याओं का निराकरण करने का पूर्ण प्रयास करेंगे ,एक भावुक क्षण तब आया जब अफ़्रीकी संस्था के सदस्यों ने पाँव छूकर श्री तोमर से आशीर्वाद लिया , इस दौरान भारत सरकार में विधि सलाहकार श्री प्रवीण गौतम ने कहा के जिस प्रकार भारत के राष्ट्रपति महात्मा गाँधी हैं , उसी प्रकार अफ्रीका के नेल्सन मंडेला रहे हैं , और जिस तरह दोनों क्षेत्रों के लोग इन्हे सम्मान देते हैं उससे पता चलता है के बड़ों एवं शांतिदूतों का हम मिलकर सम्मान करना जानते हैं ,जिससे हमारे सांस्कृतिक विचारों की उच्चता दर्शाई देती है।
नोवरा संस्थापक श्री रंजन तोमर ने अफ़्रीकी युवा नेताओं का स्वागत करते हुए उन्हें हर संभव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया एवं अतिथि देवो भवः एवं भाईचारे के नारे को बुलंद करते रहने की बात कही , जिससे हमारे आपसी देशों के सम्बन्ध और प्रगाढ़ होंगे , नोवरा और अफ़्रीकी संस्था द्वारा साथ मिलकर आगे पर्यावरण संरक्षण , सामुदायिक मैत्री कार्यक्रम , समाज सेवा आदि सम्बन्ध्ति कार्य साथ मिलकर करने पर समझौता हुआ।
इस दौरान नोवरा की ओर से अजय चौहान , मनोज तोमर , पिंटू तोमर, रविंदर तोमर , निशांत कुमार चौहान, रिंकू चौहान , सोनू पाठक , प्रवीण गौतम , अलोक मेहता ,प्रतीक सेठी , शांतनु ,विपिन तोमर , गौरव आदि उपस्थित थे।
नोवरा एवं अफ़्रीकी संस्था के बीच हुई यह बैठक ऐतिहासिक रही क्यूंकि इससे पहले अफ़्रीकी मूल के छात्रों को भ्रम एवं कभी कभी डर की नज़र से देखा जाता है , यह प्रयास यदि देश स्तर पर दोहराया जाए तो देश के सम्मान को चार चाँद लग जाएँ