जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में खेल दिवस का आयोजन
GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI 
आज ग्रेटर नॉएडा के जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में खेल दिवस का आयोजन किया गया।जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल कि प्रधानाचार्या ने बताया कि छात्रों को खेलकूद पर विशेष ध्यान दिया जायेगा । जिस प्रकार छात्रों के मानसिक विकास के लिए शिक्षा की आवश्यकता होती है। उसी प्रकार उनके स्वस्थ शारीरिक विकास के लिए खेल कूद की भी आवश्यकता होती है। इसी उद्धेश्य को ध्यान में रखते हुए आज जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में खेल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा प्री नर्सरी से लेकर कक्षा दो के सभी छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के चैयरमैन दिनेश और निदेशक दीपक , प्रधानाचार्य तथा मुख्य अतिहति ने द्वीप प्रजवल्लित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल चन्द्र प्रकाश (वीएसएम), सीनियर वाइस प्रेजिडेंट रविन्द्र भाटी (खेल विभाग गौतमबुद्ध नगर ), पंकज आडवाणी (पर्वतरोही ) मौजूद रहे , झंडा फहराकर तथा मशाल जलाकर खेल दिवस की उद्घोषणा की गयी।