गलगोटिया यूनिवर्सिटी में 371 स्टूडेंटों ने किया रक्तदान

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI गलगोटिया यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर  किया किया।रक्तदान करने के लिऐ उमड़ा छात्रों का जन सैलाब रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा  गलगोटिया यूनिवर्सिटी , यमुना एक्सप्रेसवे पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया । रोटरी ब्लड बैंक नोएडा के अनुभवी डॉक्टर्स की देखरेख मे शिविर लगाया गया । रोटरी डिस्ट्रिक 3012 के  रक्त दान टीम UP के चैयरमेन सौरव बंसल ने बताया रक्त दान शिविर में 461 छात्र व छात्राओं ने रक्तदान करने के लिऐ रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन 90 छात्र व छात्राओं में हीमोग्लोबिन की कमी व वजन कम होने के कारण  371 छात्र व  छात्रा ही रक्तदान कर सके छात्रों में रक्त दान करने के लिऐ काफी उतसहा था । रोटरी क्लब के अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने बताया कि क्लब द्वारा समय समय पर रक्त दान करने के लिऐ यूनिवर्सिटी व कालिजों में छात्रों को जागरूक करने के लिऐ सेमिनार का आयोजन भी किया जा रहा जिससे प्रेरित होकर छात्र व  छात्राओं में रक्त दान करने की जागरूकता आयी है  इस अवसर पर रोटरी क्लब सैकेट्री विनोद कसाना , एम पी सिंह , सर्वेश अग्रवाल , प्रवीण गर्ग , मुकुल गोयल , रवी गर्ग सुमित गर्ग नवीन जिन्दल अशोक अग्रवाल विनय गुप्ता आदि रोटेरियन ने इस कार्य में सहयोग किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.