नोएडा : गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आधा दर्जन दमकल की गाडियां आग बुझाने में जुटी

Abhishek Sharma

उमस भरी गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर में आग लगने का सिलसिला जारी है। ताजा मामले में नोएडा सेक्टर-3 स्थित एक फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटी हुई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सेक्टर- 3 स्थित एक गारमेंट फैक्ट्री में भीषण आग शनिवार सुबह लगी। सूचना पर दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया।

वहीं, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आग कंट्रोल में है, हालांकि अभी बुझाने में थोड़ा समय लगेगा।

आग लगने पर कुछ ही देर में पूरी बिल्डिंग को खाली कराया गया। बिल्डिंग में अन्य फ्लोर पर आग नहीं फैली, हालांकि सभी फ्लोर पर काफी पानी फैल गया था।

दमकल कर्मियों ने गारमेंट फैक्ट्री से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। आग क्यों और कैसे लगी? इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.