गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में 8 मार्च तक छुट्टी।
गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में स्वाइन फ्लू होने की अफवाह से स्टूडेंट्सो ने कैंपस मे देर रात हंगामा किया। स्टूडेंट्स छुट्टी की मांग कर रहे है। स्टूडेंट्स का आरोप है कि यूनिवर्सिटी के अंदर स्टूडेंट्स स्वाइन फ्लू के मरीज हो रहे हैं। उसके बावजूद कॉलेज मैनेजमेंट स्टूडेंट्स की छुट्टी नही कर रहा हैं।यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार सीपी सिंह का कहना है कि स्टूडेंट्स के 8 मार्च के बाद एग्जाम है। स्टूडेंट्स छुट्टी की मांग कर रहे थे। जिसके चलते छुट्टी 8 मार्च तक कर दी हैं।यथार्थ अस्पताल के डा0 राहुल ने बताया कि स्वाइन फ्लू का वायरस गर्मी बढ़ने के साथ खत्म हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समय यह वायरस सक्रिय जरूर है। लेकिन यदि इसमें सावधानियां बरते तो इससे बचा जा सकते है। उन्होंने बताया कि इसमें दिन में कई बार अपने हाथ अच्छी तरह से साफ करेंए खांसते एवं छीकते समय लोगों से दूरी बरतेए नेपकीन का प्रयोग करें। हरी पत्तेदार सब्जी का सेवन करे। अपने हाथो से आंखए कान व नाक को छूने से बचना चाहिये।